{"_id":"578fd7874f1c1bed3ac4b606","slug":"the-faithful-in-the-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजा हर हर बम-बम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजा हर हर बम-बम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
आराम करते कांवरिये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले दिन विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए उपासकों का तांता लगा रहा। सुबह से ही देवालयों में हरहर महादेव की गूंज होती रही। वहीं झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ के दर्शन पूजन के लिए यहां से कांवरिए रवाना हुए। कांवरियों की वजह से स्टेशन पर हर हर महादेव की गूंज होती रही। जबकि सड़कों पर जगह जगह कांवरिए दिख रहे हैं।
बुधवार को श्रावण मास की शुरुआत हुई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की आराधना शुरू हो गई। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, नई बस्ती, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, कैथापुर, मानस नगर, गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी, डीजल कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी स्थित शिव मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष आते रहे। इसके पूर्व मंदिरों की विशेष साफ सफाई की गई। वहीं झारखंड में देवघर बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन होने की वजह से मुगलसराय स्टेशन पर चहुंओर कांवरियों का जत्था दिखा और हर तरफ जयकारे लगते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। सुल्तानपुर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में कांवरिए ही दिखे। हालांकि रेलवे की अधिक सख्ती की वजह से कांवरिए टिकट लेकर ही सवार हुए। वहीं जीआरपी और आरपीएफ की सक्रियता की वजह से भगदड़ की स्थिति नहीं रही। दूसरी तरफ सड़कों पर भी केशरिया वस्त्र पहने श्रद्धालु ही दिखाई पड़ते रहे। बाजार में भी कांवड़ से जुड़े सामान की बिक्री बढ़ गई है।