फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The example of communal harmony, Hanuman temple of Imilia

सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल है इमिलिया का हनुमान मंदिर

Fri, 13 Nov 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
The example of communal harmony, Hanuman temple of Imilia
कंदवा। बरहनी विकास खंड के इमिलिया गांव का हनुमान मंदिर सांप्रदायिक सद्भाव का मिसाल है। यहां हनुमान जयंती पर बड़ी तादाद में लोग हवन पूजन में शामिल होते हैं। इसमें हिंदुओं के अलावा मुसलमान भी शामिल होते हैं। बृहस्पतिवार को भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर मंदिर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रभाष सिंह ने बताया कि इस मंदिर में हर धर्म के लोग आते हैं। बताया कि यहां आने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोग पास ही स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं और फिर अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचते हैं। कहा कि मजहब किसी को दुश्मनी नहीं सिखाता। उसका मकसद तो नेकी और अमन का पैगाम देना है। मुसलमान भक्त हनुमान जयंती में तन, मन, धन से भाग लेते हैं। साथ ही भजन में भी शामिल होते हैं। इमिलिया के लोगों के लिए सांप्रदायिक सद्भाव जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। श्रद्धालुओं के मुताबिक हिंदुओं के साथ मुस्लिमों का भी हनुमान जयंती में शामिल होना सुख की बात है। मुस्लिम भक्त भी हनुमानजी के भजन गाते हैं। यहां के हिंदू भी मुसलमानों के प्रार्थना स्थलों पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed