फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The entire region will be developed by building Chandauli-Mirzapur industrial corridor: Ashish Patel

चंदौली-मिर्जापुर औद्योगिक गलियारा बनाकर किया जाएगा पूरे क्षेत्र का विकास : आशीष पटेल

Thu, 27 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The entire region will be developed by building Chandauli-Mirzapur industrial corridor: Ashish Patel
नियामताबाद। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि चंदौली-मिर्जापुर औद्योगिक गलियारा बनाकर पूरे क्षेत्र का विकास किया जाएगा। चंदौली में औद्योगिक क्षेत्र की अपार संभावनाएं हैं। यह जिला आगे चलकर मिनी नोएडा के नाम से पहचाना जाएगा। आशीष पटेल योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन बुधवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इसे और तेज किया जाएगा। इससे पहले मुख्य अतिथि मंत्री आशीष पटेल ने समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ साल के दौरान जनहित के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों, किसानों एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि चंदौली में औद्योगिक क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह जिला आगे चलकर मिनी नोएडा के नाम से पहचाना जाएगा। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उधर, पत्रकारों से जिला पंचायत संसाधन केंद्र मेें बातचीत के दौरान मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो जैसा चश्मा पहनता है, उसे वैसा ही दिखता है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में जो विकास कार्य हुए हैं, वे अखिलेश को दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम का यह कहना कि यूपी में हिंदू जितने सुरक्षित हैं, उतने ही मुस्लिम भी सुरक्षित हैं, प्रदेश के लिए गौरव की बात है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन और बहनोई को मनरेगा का लाभ मिलने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होगी। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed