फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The emphasis of the east will increase, the cold will weaken in the coming days

बढ़ेगा पुरवा का जोर, आने वाले दिनों में ठंड पड़ेगी कमजोर

Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The emphasis of the east will increase, the cold will weaken in the coming days
कोल्ड फ्रंट का प्रभाव समाप्त हो जाने के साथ पहाड़ी व पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों से तीव्र वेग से आ रही पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी शुष्क ठंडी हवाओं की गति घट जाने का असर जिले के मौसम पर पड़ रहा है। पिछले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह व शाम ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिली है पर दिन में धूप खिली रहने से ठंड कम सता रही है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में शुष्क व ठंडी पछुआ हवाओं के आर्द्र व अपेक्षाकृत गर्म पुरवा हवाओं में बदलने के साथ हल्के बादलों के छाने से रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन अवरुद्ध हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि प्रारंभ हो गई है। आने वाले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और यह बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं दिन का तापमान भी 26 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व इससे सम्बद्ध उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के पूर्वी अग्रसरण के कारण आगामी 28 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं कोहरे के प्रभाव में भी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed