फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The electric pole broke into three pieces after being hit by a speeding truck

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल तीन टुकड़ों में टूटा

Mon, 11 May 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The electric pole broke into three pieces after being hit by a speeding truck
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के पास रविवार की भोर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल तीन टुकड़ों में टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय सड़क पर आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोर में सैयदराजा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल तीन हिस्सों में टूटकर सड़क पर गिर पड़ा और बिजली के तार भी सड़क पर फैल गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और टूटे पोल व तारों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही नया पोल लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article