फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The dust still throwing books in BRC on the school opened

खुल गए स्कूल पर अब भी बीआरसी में किताबें फांक रही धूल

Tue, 31 Aug 2021 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
The dust still throwing books in BRC on the school opened
सकलडीहा। शासन के आदेश के बाद कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में 24 अगस्त से पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया है। वहीं एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक विद्यालय भी खुल जाएंगे। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक किताबें बीआरसी में पड़ी हुई धूल फांक रही है। जिससे पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पा रहा है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों तक किताबों को शीघ्र भिजवाने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन

सकलडीहा ब्लॉक अंर्न्तगत कुल 127 परिषदीय विद्यालय है। कक्षा 6 से आठ तक के 20 विद्यालय और कक्षा एक से आठ तक कम्पोजिट विद्यालय की संख्या 31 है। जबकि प्राथमिक विद्यालय की संख्या 76 है। जहां लगभग 25 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है। 24 अगस्त से शासन के निर्देश पर कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में पठन पाठन शुरू करा दी गयी है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण अबक विद्यालयों में किताबें नहीं पहुंच पाई है। इस बावत खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि बीआरसी पर किताबे लेट से पहुंची है। शीघ्र ही सभी विद्यालयों पर गाड़ी से किताबों को पहुंचाने की व्यवस्था शुरू करा दी गयी है। एक सप्ताह के अंदर किताबें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed