फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The driver of the truck that sold cement by theft arrested

चोरी कर सीमेंट बेचने वाले ट्रक का चालक गिरफ्तार

Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The driver of the truck that sold cement by theft arrested
एक माह पूर्व सीमेंट फैक्ट्री से लोड कर तीन लाख 50 हजार रुपये का सीमेंट गायब कर देने के मामले में आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर ट्रक को बरामद कर लिया है। आरोपी चालक ने ट्रक का नंबर बदलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में सीमेंट फैक्ट्री के ट्रांसपोर्टर मुन्ना सिंह ने 19 नवंबर 2021 को ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि सीमेंट फैक्ट्री से 23 अक्टूबर 2021 को ट्रक पर 42 टन सीमेंट जहानाबाद के लिए लोड हुआ था जिसकी कीमत तीन लाख 50 हजार रुपये थी। आरोप लगाया कि चालक ने सीमेंट जहानाबाद न ले जाकर रास्ते में ही कहीं बेच दिया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस चालक को गिरफ्तार करने व ट्रक को बरामद करने के प्रयास में लगी थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ट्रक चालक पंकज कुमार सिंह ग्राम लालबाग करपी थाना जिला अरवल बिहार का निवासी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed