फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The dog went mad, bled after biting five people in 15 days

पागल हुए श्वान, 15 दिनों में पांच लोगों को काटकर किया लहुलूहान

Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The dog went mad, bled after biting five people in 15 days
पीडीडीयू नगर/धानापुर। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मात्र 15 दिनों में कुत्तों ने गांव के चार बच्चों और एक युवक पर हमलाकर लहुलूहान कर दिया है। दहशत का आलम यह है कि पूूरे दिन बच्चे घरों में कैद रह रहे हैं। वहीं स्कूल भी अभिभावक के साथ जा रहे हैं। बच्चों के अलावा कुत्ते अब बड़ों पर भी हमला कर रहे हैं, जिससे लोग लाठी डंडे लेकर बाहर निकल रहे हैं। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक और वन विभाग से शिकायत कर चुके हैं पर कोई सहायता नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के लोग इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में हैं। गांव में घूम रहा कुत्तों का झुंड लोगों के लिए काल बना हुआ है। मात्र 15 दिनों में कुत्तों ने गांव के चार बच्चों बादल (8), रितिका (7), घनश्याम (6) रजत दूबे (8) समेत एक युवक राजन दूबे (30) कुल पांच लोगों पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शनिवार को कुत्तों ने राजन पर भयानक तरीके से हमला किया। उन्होंने बताया कि अगर ग्रामीण नहीं होते तो अक्रामक कुत्ते जान तक ले लेते। उनका बायां हाथ पूरी तरह से लहूलुहान हो चुका था। वे अब भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गांव निवासी शिक्षक रविशंकर दूबे, बृजेश दूबे, विशेष कुमार सिंह और बसंत यादव ने कहा कि पहले कुत्ते ज्यादातर बच्चों पर हमला कर रहे थे पर वे अब बड़ों पर भी हमलावर हो गए हैं। जिसकी वजह से बच्चों को घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। घायल मासूम बादल की मां रीता देवी ने बताया कि खेेलते समय बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। धानापुर सीएचसी पर ले जाकर टीटी और एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाया। साथ ही इलाज कराया। इसके बाद कुत्तों ने एक-एक कर तीन और बच्चो को कांट लिया। जिससे के बाद लोग बच्चो को घरों से बाहर नही निकलने दे रहे हैं। अभिभावको के संग मे बच्चे स्कूल मे जाते व आते हैं, नही तो घर पर सुरक्षित रहकर पढ़ाई करते है।
विज्ञापन

गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मैने इसकी सूचना बीडियो विजय कुमार, धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जेपी गुप्ता, धानापुर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह को एक सप्ताह पूर्व ही दे दी है पर कहीं से कोई मदद नहीं कर रहा है। पंद्रह दिनो से पूरा गांव आवारा कुत्तो को लेकर दहशत मे है। -राजेश सिंह, ग्राम प्रधान, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों को नियंत्रण करने और उन्हें पकड़ने की हमारे पास कोई कार्य योजना नहीं है और न ही हमे इसके लिए आदेशित किया गया है।-नित्यानंद पांडेय,रेंजर, चहनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed