फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The department has been searching for a junior assistant for five years.

Chandauli News: कनिष्ठ सहायक को पांच साल से ढूंढ रहा विभाग

Wed, 17 Jul 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
The department has been searching for a junior assistant for five years.
चंदौली। चहनिया ब्लॉक की कनिष्ठ सहायक जय मित्रा राही पांच से लापता हैं और विभाग उनकी तलाश कर रहा है। सीडीओ ने कनिष्ठ सहायक को गुमशदा घोषित किया है। सीडीओ ने बताया कि अगर जल्द से जल्द उन्होंने संपर्क नहीं किया तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वर्ष 2018 में झांसी में तैनात कनिष्ठ सहायक जय मित्रा राही को चंदौली के चहनिया ब्लॉक में तबादला किया गया था। इसके बाद उन्होंने न तो पदभार संभाला और न विभाग से किसी तरह का संपर्क किया। विभाग की ओर से राही से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली जयमित्रा की नियुक्ति 2007 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में जय मित्रा की तैनाती झांसी में हुई। तीन साल बाद वर्ष 2018 में उनका स्थानांतरण चंदौली किया गया। इसके बाद जय मित्रा ने विभाग से संपर्क नहीं किया। इसको देखते हुए सीडीओ ने विज्ञप्ति जारी कर उनको गुमशुदा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed