फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The demand for the auditorium was reiterated by handing over a letter to the EO

Chandauli News: ईओ को पत्रक सौंप कर प्रेक्षागृह की मांग दोहराई

Tue, 16 Sep 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The demand for the auditorium was reiterated by handing over a letter to the EO
पीडीडीयू नगर पालिका के प्रभारी ईओ को पत्रक सौंपते एकात्म श​क्ति के पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पा
पीडीडीयू नगर। सामाजिक संस्था अखिल भारतीय एकात्म शक्ति के बैनर तले कलाकारों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से नगर में प्रेक्षागृह की मांग की गई। कहा कि वर्षों पहले चंदासी मंडी में प्रेक्षागृह का शिलान्यास किया गया था लेकिन उसके बाद वह भूमि ही गायब हो गई।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष और रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से जिले में प्रेक्षागृह की मांग की जा रही है। नगर में प्रेक्षागृह न होने से कलाकारों को अपना कला के प्रदर्शन में दिक्कत होती है। यहां के कलाकार दूसरे स्थान पर जाकर प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं लेकिन जिले में कलाकारी नहीं दिखा पाते हैं।
विज्ञापन

कहा कि 3 दशक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने चंदासी मंडी में प्रेक्षागृह का शिलान्यास किया था लेकिन बाद में प्रेक्षागृह के नाम पर आवंटित भूमि का पता ही नहीं चला। सुभाष पार्क में दो कमरा और एक स्टेज बनाकर प्रेक्षागृह चालू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रक सौंपने वालों में रंगकर्मी देवेश महाराज, भागवत नारायण चौरसिया, जमील सिद्दीकी, संजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, विपिन अग्रहरि, प्रदीप केशरी, विजय यादव, रवि शंकर, हेलेन पैट्रिक, गुड्डू विश्वकर्मा, राजू, अंजू चौहान, रेशमा खातून आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed