फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The debris of the school's dilapidated roof fell, the principal and the headmaster left childless

स्कूल के जर्जर छत का मलबा गिरा, बाल- बाल बचे प्रधानपति और प्रधानाध्यापक

Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The debris of the school's dilapidated roof fell, the principal and the headmaster left childless
नौगढ़। स्थानीय विकास खंड के झुमरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की छत बुधवार की सुबह गिर गई। यह संयोग ही था कि छत देख रहे प्रधानपति और प्रधानाध्यापक बाल बाल बच गए। यही नहीं घटना के वक्त छात्र कक्षा के बाहर प्रार्थना कर रहे थे। मलबा गिरने के भय से छात्रों को कक्ष के बाहर ही पढ़ाया गया।
विज्ञापन

प्रधान पति जिलाजीत सिंह यादव ने बृहस्पतिवार से जर्जर भवन के कमरे में ताला लगाने व प्रधानाध्यापक को दूसरे कमरे में पढ़ाने को कहा, वहीं इस मामले की जानकारी बीईओ को भी मोबाइल पर दिया। बीईओ अवधेश नारायण ने पूरे प्रकरण में प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट तलब की है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण 23 अगस्त से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जबकि एक सितंबर से प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हुआ। विभागीय सर्वे में नौगढ़ इलाके के करीब 12 भवन जर्जर हो चुके हैं। अब भी कई स्कूल के जर्जर भवनों में कक्षाएं चलाई जा रही है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय झुमरिया के भवन की छत और बारजे को देखने के लिए ग्राम प्रधान अमदहां के प्रधानपति जिलाजीत सिंह यादव पहुंचे थे। जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर भी पहुंच गए। उसी दौरान जर्जर भवन के छत का एक हिस्से का प्लास्टर (मलबा) अचानक गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि बच्चे उस समय प्रार्थना में शामिल होने गए थे। छत का प्लास्टर गिरने की खबर से खलबली मच गई। बड़ी संख्या में अभिभावक मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed