फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The death of the young man

बाइक के धक्के से युवक की मौत

Thu, 14 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 14 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man
बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव के समीप बुधवार को दोपहर में एक
विज्ञापन
बजे दो बाइकों की टक्कर मेें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 रामगढ़ निवासी युवक अपने बड़े पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से बलुआ गंगा घाट जा रहा था। मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजवाया। जबकि मृतक के शव को घर वाले अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।


रामगढ़ निवासी आशीष कुमार सिंह (37) पुत्र रामअवध सिंह के बड़े पिता शिवपूजन का निधन हो गया था। घर वाले शव को लेकर बलुआ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

 आशीष भी बाइक से शव यात्रा में शामिल होने के लिए निकला। अभी वह महमूदपुर के समीप ही पहुंचा था कि उसी गांव के मुन्ना मौर्य की बाइक से टक्कर हो गई।

इस घटना में आशीष और मुन्ना दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक आशीष की मौत हो चुकी थी जबकि मुन्ना को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यही नहीं मृतक आशीष के घर वालों को सूचित किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही आशीष के घर वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग शव को अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आशीष दो भाइयों में बड़ा था और खेती बाड़ी संभालता था। आशीष की मौत के बाद माता सुशीला देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष धारकेश्वर सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना उन्हें नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed