{"_id":"5ee7b23a8ebc3e43106ce49e","slug":"the-dead-bodies-of-animals-will-be-buried-in-parasurampur-chandauli-news-vns530364297","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुरामपुर में दफनाए जाएंगे जानवरों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुरामपुर में दफनाए जाएंगे जानवरों के शव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में जानवरों के शव को दफनाने के लिए नगर पालिका पीडीडीयू नगर की ओर से जगह सुरक्षित की जाएगी। इसके लिए परशुरामपुर स्थित नगर पालिका की जमीन को चिह्नित किया गया है। नगर पालिका प्रशासन जल्द ही टेंडर कराकर वहां बाउंड्री कराएगा। ताकि वहां जानवरों के शव को दफनाया जा सके।
नगर में सड़कों पर घूमने वाले के शव को दफनाने को लेकर आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। खेत या फिर खाली पड़ी जमीनों में दफन करने पर अक्सर लोगों विरोध करते हैं। इसके चलते नगर पालिका कर्मियों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए लिए परशुरामपुर में नगर पालिका की 19 बिस्वा जमीन को चिह्नित किया गया। इस जमीन पर बाउंड्री कराने के बाद पशुओं के शव को दफनाने की समस्या की खत्म हो जाएगी। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि परशुरामपुर में नगर पालिका की जमीन पर जानवरों के शव को दफनाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही टेंडर कराकर बाउंड्री व अन्य कार्य कराए जाएंगे।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से मरे हुए जानवरों को दफनाए जाने के लिए स्थान चिह्नित कर बाउंड्री बनाए जाने से नगर के लोगों को भी सहूलियत हो सकेगी। अब नगरवासी भी पालतू जानवरों के शव को वहां दफना सकेंगे। इसके पूर्व लोग जानवरों को यहां-वहां कूड़े के ढेर में फेंक दिया करते थे। संवाद