फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The damage caused by the unseasonal rains is yet to be assessed.

Chandauli News: बेमौसम बारिश से नुकसान का अभी तक नहीं हो पाया आकलन

Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The damage caused by the unseasonal rains is yet to be assessed.
जिले में मोंथा तूफान का असर चार दिनों तक रहा। इस बीच हवा के साथ 82.4 मिमी बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसानों कहीं धान की फसल गिर गई तो कहीं पानी भर गया, लेकिन बारिश बंद होने के 48 घंटे बाद भी फसल नुकसान का विभाग आकलन नहीं लगा सका।
विज्ञापन

जिले के किसान खरीफ सीजन में मुख्य रूप से धान और रबी सीजन में गेहूं की खेती करते हैं। खेतों में धान की फसल तैयार है बहुत से जगहों पर कटाई भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बीते सोमवार की रात से मोंथा तूफान की वजह से शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लगभग चार दिनों तक हवा के साथ रुक- रुक कर 82.4 मिमी बारिश हुई। किसान शिवलाल यादव, उमराज, प्रेमचंद ने बताया कि चार- पांच दिनों तक धान भीगने से दानों के काला होने और सड़ने की संभावना है। इससे उत्पादन पर भी काफी असर पड़ेगा। नमी के कारण दाने खराब हो जाएगे। इससे उन किसानों को ज्यादा परेशानी हो जो क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचते हैं। जिनकी फसल डूब गई है उनका तो सबसे ज्यादा नुकसान होगा। बारिश खत्त्म हुए 48 घटे का समय बीत गया है लेकिन कृषि विभाग यह आकलन नहीं कर पाया है कि इससे जिले के कितने किसानों का नुकसान हुआ है। केवल दस प्रतिशत फसल गिरने की बात कही जा रही है। -- डॉक्टर गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी ने बतायाकि हवा और बारिश से जिले में लगभग दस प्रतिशत धान की फसल गिर गई है। नुकसान के आकलन के लिए सभी एडीओ कृषि और बीमा कंपनी के कर्मचारियों को लगाया गया है। सर्वे के बाद बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed