फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The crowd at the gas agency

गैस एजेंसी पर लगी भीड़

Sat, 27 Dec 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sat, 27 Dec 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
The crowd at the gas agency
गैस सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार से जारी हुआ फरमान से उपभोक्ता खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


एजेंसी को आधार कार्ड नंबर उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ बिछियां स्थित इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पर लग रही है। लोग एजेंसी से फार्म लेने के बाद भरकर जमा करने के लिए घंटों जद्दोजहद करते दिख रहे हैं।
 

केंद्र सरकार ने गैस सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को अब उपभोक्ताओं के खाते में भेजने का नया फरमान जारी किया है। इसके तहत 31 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति संबधित बैंक एजेंसी पर उपलब्ध कराना है। इस आदेश के जारी होने के बाद बिछियां स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले एक पखवारे          उपभोक्ता उमड़ रहे हैं।


एजेंसी से दो फार्म दिए जा रहे हैं, जिनमें एक एजेंसी अपने पास रख ले रही है, वहीं दूसरे फार्म को संबंधित बैंक शाखा में जमा करना है। स्थिति यह है कि सुबह एजेंसी का कार्यालय खुलते ही उपभोक्ता फार्म लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही हैं। इसके बाद वहां से फार्म भरकर जमा करने में उपभोक्ताओं को भीड़ के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उनकी मुसीबत यहीं खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed