फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Congressmen staged a black band tied in the arm

बांह में काली पट्टी बांध कांग्रेसियों ने धरना दिया

Fri, 02 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The Congressmen staged a black band tied in the arm
पीडीडीयू नगर। दिल्ली से हाथरस के जाने के लिए निकले प्रियंका व राहुल गांधी के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा धक्का मुक्की किए जाने के बाद से प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊबाल है। घटना के बाद बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांह में काली पट्टी बांधकर शास्त्री पार्क व कोतवाली के बाहर धरना दिया। इसके बाद सड़क पर सड़क पर जुलूस निकाल बीजेपी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हाथरस में रेप पीड़िता के परिवार वालों से मिलने जा रहे राहुल व प्रियंका गांधी को प्रदेश सरकार के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक जबर्दस्ती रोका तथा उनके साथ धक्का मुक्की व अभद्र व्यवहार किया गया, वह बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है। कहा कि एक तरफ़ भाजपा शासित राज्यों में बहन- बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएँ निरंतर घट रही है, यहां तक की इंसाफ़ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ़ उनके परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओ को बलपूर्वक रोका जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजनीतिक विरोधियों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है उससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस दौरान आनंद शुक्ला, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह , प्रदीप मिश्रा , नेहाल अख़्तर बाबू , नवीन पांडेय , मुजाहरिद अख़्तर , शिवेंद्र मिश्रा ,कमरुल बारी, संजय मिश्रा, दशरथ चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed