फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The condition of the way to the polling places, somewhere the sewer accumulated and the road is in bad shape

मतदेय स्थलों के रास्ते का हाल, कहीं जमा सीवर तो कहीं सड़क बदहाल

Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of the way to the polling places, somewhere the sewer accumulated and the road is in bad shape
। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद भी जिले में कई ऐसे पोलिंग बूथ हैं जहां तक पहुंचने के लिए या तो रास्ता नहीं है या पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। कई मतदान केंद्रों के रास्ते में सीवर जमा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं। इससे चुनाव के सातवें चरण में सात मार्च को होने वाले मतदान में मतदाताओं को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 में चंदौली में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने सभी मतदान स्थलों पर सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों में मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए बने रास्तों को दुरुस्त करना प्रमुख है। आयोग के निर्देश के बाद भी जिम्मेदार रास्तों की मरम्मत कराने को लेकर अभी तक उदासीन हैं। जिले में कुल 925 मतदान केंद्र और 1694 मतदेय स्थल बनाए गए हैं पर ज्यादातर केंद्रों के रास्ते खराब हैं। इससे मतदाताओं में रोष है। उनका कहना है कि रास्तों के न बनने से कहीं वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed