फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The condition of the office and premises of Chandraprabha block will improve.

Chandauli News: शीघ्र सुधरेगी चंद्रप्रभा प्रखंड के कार्यालय और परिसर की दशा

Mon, 06 Oct 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The condition of the office and premises of Chandraprabha block will improve.
पीडीडीयू नगर के सिंचाई विभाग कार्यालय में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। रविनगर कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के कार्यालय और परिसर की दशा शीघ्र सुधरने वाली है। सिंचाई विभाग के स्टोर रूम में टीनशेड के नीचे करीब 28 साल से कार्यालय संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। अब प्रखंड की ओर से नए कार्यालय और कर्मचारियों के आवास के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। कार्ययोजना को शासन की मंजूरी और धन मिलने के बाद नए सिरे से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में चंदौली को वाराणसी से अलग कर नया जिला बनाया गया था। उस समय तक रविनगर स्थित सिंचाई विभाग का यह कार्यालय स्टोर के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा था। जनपद के गठन के बाद इसे सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन कार्यालय में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कार्यालय तो बना दिया गया लेकिन उसके लिए भवन आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। इससे तब से लेकर आत तक कार्यालय टिन शेड के बने स्टोर रूम में चल रहा है। इस कार्यालय से सिंचाई विभाग की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

चंद्रप्रभा बांध के साथ लतीफशाह बीयर, कर्मनाशा लेफ्ट व राइट नहर सहित कई नहरों से सिंचाई की व्यवस्था इसी विभाग के तहत आती है। इसके बाद भी यहां कार्यालय का भवन व कर्मचारियों के लिए पर्याप्त आवास न होना दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है। अब प्रखंड की ओर से नए कार्यालय, चहारदीवारी व आवासों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शासन से मंजूरी व धन मिलने के बाद कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed