फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The commissioner opened the phone, the officer's pole opened

कमिश्नर ने लगाया फोन तो खुल गई अफसर की पोल

Sat, 30 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The commissioner opened the phone, the officer's pole opened
चंदौली। कृषि उपनिदेशक कार्यालय के अधिकारियों ने किसानों से बिना बात किए ही समस्याओं का समाधान कर दिया। शुक्रवार को जब कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पर दर्ज आईजीआरएस के निस्तारित मामलों का अध्ययन करने के बाद संबंधित दो किसानों को फोन किया तो सच्चाई सामने आ गई। किसानों ने कमिश्नर को बताया कि कर्मचारी बहुत परेशान करते हैं। उन्होने अफसरों को हिदायत दी कि बगैर मामलों को हल किए रजिस्टर पर निस्तारित दिखाना गलत है। अफसर और कर्मचारी कार्य प्रणाली को बदलें अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कृषि उप निदेशक कार्यलय में कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हेल्फडेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद मृदा जॉच की मशीन के बारे में अफसरों से जानकारी ली। बाद में सामान्य तत्व विश्लेषण कक्ष, आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने वाले गरला चकिया के यतीश कुमार तिवारी और अलहिया चंदौली के राधेश्याम से फोन पर वार्ता की। लेकिन किसानों ने अफसरों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर संतुष्टि नहीं जताई। बल्कि उल्टे आरोप लगा दिया कि मामूली काम के लिए कई बार दौड़ाया गया। इसके बावजूद भी अभी तक कोई प्रगति नहीं है।ं कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बगैर समस्या का हल किए रजिस्टर पर निस्तारण दिखाया गया तो उनकी खैर नहीं है। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचे कई किसानों से भी वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान डीएम संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, एडीएम अतुल कुमार, सीडीओ अजितेंद्र नारायन, कृषि उपनिदेशक राजीव भारती, एसडीएम विजय नारायन सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, मान सिंह, दिलीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed