{"_id":"665652c5f84b1d5fe609ea54","slug":"the-chaos-in-sp-meeting-is-just-a-trailer-how-will-the-picture-be-keshav-chandauli-news-c-189-1-svns1010-115327-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सभा में हुई अराजकता तो ट्रेलर है, पिक्चर कैसी होगी : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सभा में हुई अराजकता तो ट्रेलर है, पिक्चर कैसी होगी : केशव
विज्ञापन
सैयदराजा। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चंदौली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में जो अराजकता दिखी, वह तो केवल ट्रेलर है, सोचिए पिक्चर कैसी होगी। इसलिए सपा-बसपा प्रत्याशियों की इस बार जमानत जब्त होने वाली है। वह मंगलवार को सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थेे। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जब 300 पार का समर्थन दिया तो धारा 370 हटी, अबकी 400 पार कर दीजिए तो पीओके पर तिरंगा लहराएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैने एक अखबार में पढ़ा कि एक दिन पहले यहां हुई सपा की सभा में जमकर अराजकता और गुंडई हुई थी। कई लोग चोटिल हो गए। एक दारोगा की मौत हो गई। यह हाल तब है, जब ये लोग सरकार में नहीं है। सोचिए अगर इनकी सरकार बनेगी तो ये क्या करेंगे। ऐसी पार्टियों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीबों को नि:शुल्क राशन देने लगे तो विपक्ष के लोगों के पेट में दर्द होने लगा। गरीबों को अगले पांच साल भी ऐसे ही राशन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने चार करोड़ लोगों को आवास दिया है। अगले कार्यकाल में वह चार करोड़ और आवास देंगे। यह मोदी की गांरटी है।उपमुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि राम मंदिर किसने बनाया। लोगों ने मोदी का नाम लिया। इस पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर इसलिए बना कि आपका एक-एक वोट भाजपा को मिला। कहा कि 2019 में सारे विरोधी नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकना चाहते थे। आपके आशीर्वाद से सरकार बनी और आगे भी बनेगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, शिवराज सिंह, हरिवंश उपाध्याय, सूर्यमणि तिवारी, जितेंद्र पांडेय, अजय सिंह, अवधेश सिंह और महेंद्र सिंह आदि रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज का भारत आतंकवादी हमलों का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से देता है। वोट के नाम पर जेहाद करने वाले क्या समझेंगे। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, जबकि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश के सभी संसाधनों पर पहला हक जनता का है। उन्होंने आखिरी में कहा कि हर घर में खुशहाली पहुंचे, इतना बस कर देना, सब 56 इंच के सीना वाले मोदी करेंगे, तुम कमल का बटन दबा देना।केशव प्रसाद ने कहा कि चंदौली से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को दोनों बार से ज्यादा मतों से विजयी बनाएं। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। अगले मंगलवार चार जून को मतगणना होगी। इस मंगल से उस मंगल तक बस मंगल ही मंगल होगा।