फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body was buried in the presence of SDM and police

एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया

Fri, 24 Dec 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
The body was buried in the presence of SDM and police
इलिया। थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शुक्रवार को शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा समेत इलिया, चकिया, शहाबगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बाद में एसडीएम ने दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद को हल कराते हुए शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया। बरांव गांव निवासी जलील(85) की मौत बृहस्पतिवार की रात हो गई थी। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग गांव स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने शव को दफनाये जाने से रोक दिया। लोगों ने कहा कि एक कब्रिस्तान में अंसारी तथा दूसरे में साईं जाति के लोगों का ही शव दफनाया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को हल कराना चाहा लेकिन लोग नहीं मानें। बाद में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने सभी लोगों को समझाते हुए कहा कि कब्रिस्तान किसी एक जाति विशेष का नहीं होता बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय का होता है। कहा कि गांव के किसी भी कब्रिस्तान पर मुस्लिम बंधुओं का शव दफन किया जा सकता है। इस पर सभी लोग मान गये। उसके बाद सबको एसडीएम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफन किया गया। इससे वर्षो पुराने विवाद का भी पटाक्षेप हो गया। इस दौरान शहाबगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार, चकिया कोतवाल राजेश यादव, चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव, ग्राम प्रधान अभय सिंह, पिन्टू, जयप्रकाश सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed