फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a young man found hanging with the help of nylon rope

नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव

Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found hanging with the help of nylon rope
पीडीडीयू नगर। धीना थाना के रैथा गांव स्थित अगहर बीर बहुरिया नदी के किनारे स्थित आम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे युवक शव लटका मिला। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रैथा गांव के सिवान में खझरा गांव के समीप अगहरवीर नदी के उत्तरी तट पर सोमवार की सुबह आम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे 25 वर्षीय युवक का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धीना थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पाकेट से 500 रुपये मिले हैं। इसके अलावा न तो सुसाइड नोट मिला है और और न ही कोई अन्य कागज। मृतक ने नीले रंग की चेकदार लोअर और आसमानी रंग की शर्ट पहन रखी है।बाल बड़े बड़े हैं और दाढ़ी भी बढ़ी है। मृतक फांसी लगाने से पहले गुटका भी खाया होगा। आस पास के इलाकों में पूछताछ की गई है लेकिन युवक कीपहचान नहीं हो सकी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed