{"_id":"6877fd5e56ab43ada705e17a","slug":"the-body-of-a-person-was-found-floating-in-ghoswa-khuraht-minor-chandauli-news-c-189-1-svns1012-133794-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घोसवा खुरहट माइनर में उतराया मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घोसवा खुरहट माइनर में उतराया मिला एक व्यक्ति का शव
विज्ञापन
कंदवा। घोसवा खुरहट माइनर में बुधवार की सुबह बरहनी चौराहे के पास एक व्यक्ति का शव पानी उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शिनाख्त कराने में जुट गई। बाद में उसकी शिनाख्त इमिलिया गांव निवासी राजेश राम उर्फ फेकू (48) पुत्र रामसूरत के रूप में हुई।
बुधवार की सुबह किसान घोसवा खुरहट माइनर से खेत में पानी भरने में जुटे थे। इसी बीच बरहनी चौराहे के पास माइनर में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराया हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर किसानों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भगवती त्रिपाठी ने इसकी सूचना रामपुर चौकी प्रभारी रविकांत चौहान को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने लोगों की मदद से शव को माइनर से बाहर निकलवाया। बाद उसकी शिनाख्त इमिलिया गांव निवासी राजेश राम उर्फ फेकू के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राजेश मिर्गी रोग से पीड़ित थे। उन्हें अक्सर मिर्गी का दौरा पड़ता रहता था। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।