फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The blood pressure of a student caught increased, doctors investigated

धरनारत छात्र का रक्तचाप बढ़ा, डाक्टरों ने की जांच

Wed, 03 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The blood pressure of a student caught increased, doctors investigated
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित एलबीएस पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित किये जाने को लेकर छात्रों का धरना/अनशन चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठे छात्र आजाद सिंह की तबियत कुछ बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे डाक्टरों ने जांच की जिसमें छात्र का रक्तचाप बढ़ने की रिपोर्ट आई है। वहीं दूसरी तरफ छात्रों का आरोप है कालेज व जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते छात्र की स्थिति बिगड़ी रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के सामान्य होते ही विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को खोल दिया गया है। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग तेज हो गई है। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में चार दिनों से छात्र आजाद सिंह, अम्मार सिद्दकी व सूरज चौहान अनशन पर बैठे हुए है। छात्रों ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव हो चुके है वहीं अन्य महाविद्यालयों में चुनाव की तैयारी चल रही है। जबकि चंदौली जिला प्रशासन की हीलाहवाली के चलते अब तक यहां छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हो पाई है। छात्रों के अनशन को समर्थन देने मंगलवार को सपा नेता मुलायम सिंह डब्ल्यू भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित की जाए। इस दौरान प्रेमशंकर तिवारी, सफीउल्लाह खान, विरेंद्र बंटी, अखिलेश यादव समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed