फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bike rider fell after hitting the young man, died

युवक को टक्कर मारकर बाइक सवार गिरा, मौत

Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The bike rider fell after hitting the young man, died
चकिया। थाना क्षेत्र के बारी गांव के समीप नकोइया नहर के रास्ते पर रविवार की रात अनियंत्रित बाइक पैदल चल रहे युवक को धक्का मारने के बाद सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में युवक के साथ साथ बाइक चालक भी घायल हुआ। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने बाइक चालक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। वहीं दूसरी तरफ मृत युवक के परिवारीजन ने पिटाई करने से मौत होने का आरोप लगाकर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए तहरीर दिया है। परिजनों के आरोप की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बबुरी थाना के गढ़वा उत्तरी गांव निवासी निवासी वंशराज (40) शनिवार को किसी काम से सिकंदरपुर बाजार आया था। रात में वह घर वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक बारी गांव स्थित नकोइया नहर पर पहुंची, तभी खराब रास्ता होने के कारण वंशराज बाइक अनियंत्रित होकर खाना खाकर टहलने के लिए निकले रामकेश प्रजापति (33) से टकरा गई। इस दौरान वंशराज मय बाइक सड़क पर जा गिरा। हादसे में रामकेश के साथ बाइक चालक वंशराज को गंभीर चोटे आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने वशराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामकेश का उपचार चल रहा। बताते चले घायल रामकेश प्रजापति मूलरुप से मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना के डीह गांव का निवासी है। इस समय वह अपनी ससुराल आया है, रात को खाना खाने के बाद वह सड़क के किनारे टहलने निकला था। दूसरी तरफ वंशराज के भाई बनारसी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रामकेश को धक्का लगने के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए और वंशराज की पिटाई कर दी। यही नहीं पत्थर से भी वार किया गया है। इस पिटाई से उसकी मौत हुई है। वंशराज की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। बेटी रूचि छह वर्ष और बेटा राज आठ वर्ष को तो एहसास भी नहीं है कि अब उसके पिता नहीं आएंगे। पत्नी मायादेवी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शुक्ला ने बताया कि मिली तहरीर के अनुसार जांच की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed