{"_id":"66511f5814bc2a52b30ddc16","slug":"the-bigots-beat-the-tea-seller-to-death-chandauli-news-c-189-1-svns1013-115146-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मनबढ़ों ने चाय विक्रेता को पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मनबढ़ों ने चाय विक्रेता को पीट-पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष पार्क के समीप मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे चाय विक्रेता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक मनबढ़ मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आठ लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सुभाष पार्क के समीप मनोज यादव चाय व पान की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की रात मनोज क्षेत्र में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उस दौरान किसी बात को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। दुकान पहुंचते ही मनबढ़ों ने लात घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाबत जानकारी होते ही मनोज के परिवार वाले मौके पर आ गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक मनबढ़ युवक फरार हो गए। बाद में परिवार वालों ने मनोज को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।