{"_id":"6a19f1dc310cb3ba1b053e7b","slug":"the-bhabhaura-naka-to-shahabganj-road-is-being-widened-at-a-cost-of-rs-1455-crore-chandauli-news-c-189-1-svns1011-149180-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 14.55 करोड़ से भभौरा नाका से शहाबगंज मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 14.55 करोड़ से भभौरा नाका से शहाबगंज मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
विज्ञापन
भभौरा नाका से शहाबगंज जाने वाले मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। संवााद
- फोटो : Archive
विज्ञापन
चकिया विधानसभा स्थित भभौरा नाका से मूसाखांड़ होते हुए शहाबगंज बार्डर तक करीब 12.6 किलोमीटर मार्ग काफी दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा था। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से तैयार करीब 14.55 करोड़ की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने व धन अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस दौरान सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। सड़क बन जाने से करीब 15 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। करीब 12.6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को लेकर बनाई गई कार्ययोजना को शासन की मंजूरी और धन मिलने के बाद कार्य आरंभ करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग पर गिट्टी बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद पिच रोड बनाई जाएगी। इस सड़क से बेलावर, ढोढनपुर, वनभीषमपुर, ताला, तेंदुइ, मुबारकपुर, मूसाखांड़ ,रामपुर व भभौरा सहित करीब 15 गांवों के 20 हजार लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से यात्रा करना काफी कष्टदायक हो गया था। जरा सी बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से काफी दिक्कत होती थी। यह मार्ग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा से बन रही है। इस मार्ग के बन जाने से कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हालांकि मार्ग पर गिट्टी बिछा दिए जाने से आवागमन में कुछ राहत मिलने लगी है। ग्रामीण काफी दिनों से सड़क की चौड़ाई बढ़ाने व मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
इनसेट
5.5 से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी चौड़ाई
वर्तमान सड़क के संकरी होने की वजह से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क की चौड़ाई 5.5 से बढ़ाकर सात मीटर की जा रही है। सड़क की चौड़ाई बढ़ा दिए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोट....
मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद कार्य आरंभ करा दिया गया है। सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड।
विज्ञापन