{"_id":"6335f4588440e022186e4fff","slug":"the-assailants-blew-a-gold-chain-from-the-woman-s-neck-chandauli-news-vns676753764","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से उचक्कों ने उड़ायी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गले से उचक्कों ने उड़ायी सोने की चेन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहार आते ही नगर में एक बार फिर से महिला उचक्कों का गिरोह सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम ई-रिक्शा से घर जा रही मुगलचक वार्ड निवासिनी रेखा सिंह के गले से महिला उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। पीड़िता ने चेन की कीमत लगभग एक लाख तीस हजार रुपये बतायी है। पीड़िता ने घटना के बाबत मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक वार्ड निवासी रेखा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम नई बस्ती स्थित एक कपड़े के शो रूम में खरीदारी करने गई थी। कपड़े खरीदने के बाद घर जाने के लिए कैलाशपुरी मोड़ के पास वह एक ई- रिक्शा में बैठ गई। उन्होंने बताया कि कुछ ही दूरी पर तीन लड़कियां भी उसी वाहन में सवार हुई।
जिसमें दो लड़कियां उनके सामने की सीट पर बैठी व एक लड़की सीट पर उनके पास बैठ गई। बताया कि उनके पास बैठी लड़की बार- बार उन्हें जगह देने के लिए कर रही थी वहीं सामने की सीट पर बैठी लड़कियां आपस में विवाद करने लगी। कुछ देर बाद सभी लड़कियां गल्लामंडी मोड़ के पास उतर गई। रेखा सिंह ने बताया कि ई- रिक्शा जब जीटीआर ब्रिज के समीप पहुंचा तो उनका ध्यान गले पर गया तो देखा कि उनकी सोने की चेन गायब है। घटना के बाद उन्होंने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर इस बाबत तहरीर दी। वहीं मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।