{"_id":"2d9e1405cce2997531544e1d8530b480","slug":"the-artists-showed-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कलाकारों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने दिखाया हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर मंडलीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बाकले जिमखाना में किया गया।
जिसमें संगीत के तीनों विधाओं के प्रतिभागियों ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया जायेगा। कार्यक्रम का आगाज मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने दी प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान स्काउट एवं गाइड के कलाकारों ने सरस्वती वंदना व नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल मुगलसराय, धनबाद, समस्तीपुर,वर्कशाप पटना व मुख्यालय हाजीपुुर की टीम ने हिस्सा लिया। दो वर्गों में विभाजित प्रतियोगिता में 12 से 18 व 18 से अधिक वर्ग के प्रतियोगियों ने भाग लिया।
प्रतियोगियों ने शास्त्रीय, वाद्य व सुगम संगीत में अपना हुनर पेश किया।
इस दौरान संबंधित क्षेत्र के जजों में शामिल सुकल्पा मुखर्जी, एसके मुखर्जी, नवीन शर्मा ने कलाकारों के हर फन का जज किया उनके मार्कस नोट करते रहे। मंडल कार्मिक अधिकारी सीएस आजाद ने बताया कि 24 फरवरी को शाम पांच बजे परिणाम घोषित किया जायेगा।