Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   400 children participated in a general knowledge competition; winners received bicycles.

Chandauli News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने किया प्रतिभाग, विजेताओं को मिली साइकिल

Tue, 24 Nov 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
400 children participated in a general knowledge competition; winners received bicycles.
कमालपुर में आयोजित सायकिल प्रतियोगिता में छात्रा को पुरस्कृत करते अति​थि। संवाद
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने किया प्रतिभाग, विजेताओं को मिली साइकिल
विज्ञापन

---प्राथमिक वर्ग में पूर्णिमा और जूनियर वर्ग में अर्पिता ने हासिल किया प्रथम स्थान
कमालपुर। विद्या-विजय फाउंडेशन की ओर से रविवार को कस्बा क्षेत्र में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 400 बच्चों ने प्राथमिक और जूनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भटसा, धानापुर की पूर्णिमा यादव और जूनियर वर्ग में अर्पिता यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह ने साइकिल देकर सम्मानित किया। अन्य प्रतिभागियों को टेबल फैन, प्रेस, कलम और कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। ज्ञान शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। आईआईटी रुड़की के मैकेनिकल इंजीनियर एसके चौबे ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर नियमित मेहनत करने की प्रेरणा दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना की। फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नित्यानंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अशोक पाल, सुधीर यादव, अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, विकास सिंह, कन्हैया लाल, आशीष यादव और संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed