Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tips shared on achieving self-reliance through goat rearing; women provided with information on modern techniques.

Chandauli News: बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनने के बताए गुर, महिलाओं को दी आधुनिक तकनीकों की जानकारी

Tue, 24 Nov 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tips shared on achieving self-reliance through goat rearing; women provided with information on modern techniques.
--दो दिवसीय प्रशिक्षण में नस्ल चयन, टीकाकरण और रखरखाव के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहाबगंज। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पशु चिकित्सालय परिसर में बकरी पालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। एसडब्ल्यूएआरजी संस्था की ओर से टीडीएच के सहयोग से संचालित परियोजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण में महिलाओं को बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों और इसे व्यवसाय के रूप में विकसित करने की जानकारी दी गई।


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। कम लागत में बकरी पालन शुरू कर महिलाएं आमदनी बढ़ा सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने उन्नत नस्लों के चयन, बाड़े के निर्माण, संतुलित आहार, रखरखाव और बीमारियों की पहचान के बारे में बताया। साथ ही समय पर टीकाकरण और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करने से नुकसान की आशंका कम की जा सकती है। इसे आजीविका का बेहतर साधन बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक निधिरिका सिंह, प्रशिक्षण समन्वयक विपुल मिश्रा, कम्युनिटी एनिमेटर सुनीता और खुशबू के साथ प्रियंका, सोनी, मालती, संध्या, वंदना और सुमन सहित क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed