फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   the Army Will soon enroll in the district

जल्द होगी जनपद में सेना की भर्ती

Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
the Army Will soon enroll in the district
निरीक्षण करते कर्नल मनीष धवन
जनपद में  जल्द ही सेना भर्ती रैली होगी। इसके लिए  शुक्रवार को सेना के अधिकारी और सैयदराजा  विधायक के पुत्र प्रशांत सिंह ने  अवाजापुरपुर में शहीद  कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय पहुंच कर मैदान का  निरिक्षण किया। भर्ती अधिकारी कर्नल मनीष धवन ने बताया कि यह जगह सेना  भर्ती के लिए उपयुक्त है। जल्द ही जिला प्रशासन के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर   बैठक करके तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सैयदराजा विधायक मनोज सिंह के प्रयास  के चलते अवाजापुर में कैप्टन शहीद कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय में सेना  भर्ती में कुल 6 जिलों के युवाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिला। वर्षों बाद हुए इस भर्ती रैली से युवाओं में अत्यधिक उत्साह दिखा। इसी  क्रम में शुक्रवार को सेना भर्ती बोर्ड वाराणसी के भर्ती अधिकारी कर्नल  मनीष धवन और सहायक भर्ती अधिकारी राजेश यादव सैयदराजा विधायक के  पुत्र प्रशांत सिंह के साथ महाविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचे और उसका निरिक्षण किया। कर्नल धवन ने बताया कि सेना भर्ती के लिए जगह पर्याप्त है। इसमें  चंदौली के अलावा तीन से चार जनपदों के युवाओं की भी भर्ती होगी। जल्द ही  जिला प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर बैठक करने के बाद तिथि घोषित किया  जाएगा। वहीं दूरभाष पर विधायक मनोज सिंह ने बताया कि जनपद में सेना कि  भर्ती होने से युवाओ को बेहतर अवसर भी रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed