फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The approach road of Maldah bridge started sinking in six months.

Chandauli News: छह महीने में धंसने लगा मालदह पुल का एप्रोच मार्ग

Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The approach road of Maldah bridge started sinking in six months.
इलिया के मालदह पुल का धंसा एप्रोच मार्ग। संवाद
इलिया। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले मालदह पुल का एप्रोच मार्ग महज छह महीने में ही बदहाल होने लगा है। करीब 240 मीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के पास बड़ा गड्ढा हो गया है, जिसके कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

मालदह पुल से प्रतिदिन उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र के ग्रामीणों के अलावा छोटे-बड़े वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एप्रोच मार्ग का निर्माण 28 फरवरी 2026 को पूरा हुआ था। निर्माण को अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन सड़क की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। पुल के पास एप्रोच मार्ग पर बड़ा गड्ढा होने से बाइक सवारों को विशेष रूप से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए एप्रोच मार्ग में निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। मार्ग बनने के कुछ ही महीनों बाद सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एप्रोच मार्ग की जांच कराने के साथ ही गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके। इस संबंध में अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि एप्रोच मार्ग पर गड्ढा बना है या सड़क धंसी है, इसकी जानकारी लेकर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed