फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The appearance of the road in the Muslim *mohalla* began to change.

Chandauli News: बदलने लगी मुस्लिम महाल की सड़क की सूरत

Tue, 15 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the road in the Muslim *mohalla* began to change.
Photo Title - फोटो : Archive
। नगर पालिका क्षेत्र के मुस्लिम महाल चौराहे से करीब 200 मीटर लंबे मार्ग की 20 साल बाद सूरत बदलने लगी है। लंबे समय से बदहाल सड़क और संकरी नाली से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से करीब 20 लाख 42 हजार रुपये की लागत से छह इंच मोटी सीसी सड़क और चौड़ी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र की करीब 10 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुस्लिम महाल चौराहे से आगे करीब 200 मीटर तक सड़क लंबे समय से जर्जर थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो दशक पहले मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके बाद समुचित मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। बारिश के दौरान चौराहे पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता था, जबकि गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल था। मार्ग के किनारे बनी करीब नौ इंच चौड़ी नाली भी पर्याप्त नहीं थी। पानी की निकासी बाधित होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नाली की चौड़ाई बढ़ाकर करीब 20 इंच की जा रही है। इससे बारिश और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। सड़क के साथ करीब एक मीटर चौड़ा पाथवे भी बनाया जा रहा है, जिसमें इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इससे पैदल आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाथवे बनने से भविष्य में पानी के कनेक्शन के लिए सड़क को बार-बार काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्षेत्र निवासी दानिश, नियाज, परवेज, सुरेश और गणेश ने बताया कि करीब 20 साल बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। इससे गड्ढों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। छह इंच मोटी सीसी सड़क बनने से मार्ग मजबूत होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed