{"_id":"efe1bff86f3fe7ee0cfb15f3505ce848","slug":"the-angry-villagers-demonstrating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में साफ-सफाई न कराए जाने से नाराज क्षेत्र के डिलिया गांव के लोगों
विज्ञापन
ने रविवार की सुबह पंचायत भवन पर सफाईकर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते
हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गांव में सफाई न कराए जाने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव में सफाई के लिए सफाईकर्मी नियुक्त हैं। लेकिन ये नियमित तौर पर आकर गांव की सफाई नहीं करते हैं।
इससे गलियों व मुख्य मार्ग पर जहां कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है, वहीं जलनिकासी की नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं। इसके चलते घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
मार्ग पर पानी भरे होने की वजह से लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदगी के चलते गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
कहा कि गांव में सफाई कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर अधिकारियों व ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में ग्राम प्रधान पति नागेश्वर सिंह का कहना है कि गंदगी का आरोप बेबुनियाद है। प्रदर्शन करने वालों रामलखन, बबलू चौहान, शमशेर, गुड्डू, रामजी, राजेंद्र, हीरामणी, कल्लू, शिवलोचन, तूफानी आदि रहे।