फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The act of killing Tadka and saving Ahilya

Chandauli News: ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला

Tue, 11 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The act of killing Tadka and saving Ahilya
चकिया। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल विंध्याचल धाम काशी की ओर से मां काली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रविवार की रात ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया। ताड़का का वध होने पर दर्शकों ने ताली बजाई, जबकि अहिल्या के उद्धार का मंचन देख लोग भाव विभोर रहे।
विज्ञापन

रविवार की रात रामलीला के मंचन की शुरूआत विश्वामित्र द्वारा यज्ञ किए जाने से हुई। राक्षस उनके यज्ञ में विघ्न डालते हैं। इस दौरान उन्हें पता चलता है कि भगवान का धरती पर राजा दशरथ के घर पुत्र के रूप में अवतार हो चुका है। इसके बाद वे राम-लक्ष्मण दोनों को मांगने के लिए चलते हैं। दूसरे दृश्य में विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर राम-लक्ष्मण को मांगते हैं, परंतु वे पुत्र मोह में मना कर देते हैं। इससे विश्वामित्र नाराज हो जाते हैं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ के समझाने पर विश्वामित्र को राम-लक्ष्मण सौंप देते हैं।
विज्ञापन

विश्वामित्र दोनों भाइयों को लेकर वन की ओर जाते हैं और बताते है कि यहां ताड़का नाम की राक्षसी रहती है। अगस्त्य ऋषि के शाप के कारण इस वन में रहकर उत्पात मचाती है। वे राम को कहते हैं कि इस राक्षसी का वध करना आवश्यक है। इसके बाद युद्ध होता है। इसमें राम के हाथों ताड़का का वध होता है। इसके बाद आगे चलकर विश्वामित्र राम को अहिल्या के बारे में बताते है कि वह श्राप के कारण पत्थर की शिला बन गई। इसके बाद राम अहिल्या का उद्धार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वामित्र की आज्ञा से राम और लक्ष्मण सीता स्वयंवर के लिए जनक की नगरी की ओर प्रस्थान करते हैं। इस दौरान जग रोपन चौरसिया, जनार्दन मद्धेशिया, शिवांश विश्वकर्मा, प्यारेलाल सोनकर, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed