फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The accused of breaking the hand of a student by hitting her with an axe cane has been arrested

Chandauli News: छात्रा को कुल्हाड़ी की बेंत से मारकर हाथ तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The accused of breaking the hand of a student by hitting her with an axe cane has been arrested
नौगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम खेत में चारा लेने गई छात्रा का छेड़खानी का विरोध करने पर कुल्हाड़ी का बेंत मारकर हाथ तोड़ने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 11 की छात्रा खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहले से ही गांव का लक्ष्मण नामक युवक बैठा हुआ था। आरोप है कि युवक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे जंगल की तरफ खींचने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो लक्ष्मण ने कुल्हाड़ी के बेंत से उसके हाथ पर पर हमला कर दिया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक आरोपी वहां से भाग गया। लोगों ने एंबुलेंस 108 की सहायता से हमले में घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed