{"_id":"587fca1a4f1c1b6f2eefe65d","slug":"the-accountant-in-a-road-accident-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की सड़क हादसे में गई जान
chandauli
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा में एक्सीडेंट में मौत
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर ही पलट गयी। इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार 40 वर्षीय लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात्रि गश्त के दौरान पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोहदवार गांव निवासी लेखपाल दीपक मिश्रा (40) मंगलवार की रात बाइक से अपने घर लौट रहे। इसी बीच मझवार गांव के पास धरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लेकिन रात्रि में शिनाख्त नहीं हो पाई, देर रात्रि पुलिस से जब सूचना परिजनों को मिली तो पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर उन्होंने लेखपाल की शिनाख्त किया। दूसरी ओर बाइक से टकराने के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके चलते बोलेरो सवार चन्द्रकांत (36) व आसिफ (22) घायल हो गए। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मृतक दीपक सेना में नायक सूबेदार पद से रिटायर्ड हुए। इसके बाद उन्हें 2015 में लेखपाल पद पर चयन किया गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गया, जो अभी नाबालिग हैं। घटना के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।