फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Testing of drug spraying through drones

चंदौली: ड्रोन के माध्यम से दवाओं के छिड़काव का परीक्षण

Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Testing of drug spraying through drones
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र पर शुक्रवार को ड्रोन के माध्यम से दवाओं के छिड़काव का परीक्षण किया गया। ड्रोन से अरहर की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर कृषि वैज्ञानिकों ने स्थिति को देखा। इसमें सबकुछ सही मिला। इस पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से इस तकनीक के उपयोग का आह्वान किया। कहा कि यह तकनीकी किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ड्रोन से 10 से 15 मिनट में किसी भी कीटनाशक फफूंदी नाशक एवं घुलनशील उर्वरक का स्प्रे एक एकड़ खेत में किया जा सकता है। इससे समय एवं पानी दोनों की बचत होती है। केला, अरहर, सरसों एवं पपीता जैसी ऊंची फसलों के लिए तो यह तकनीक काफी लाभकारी है। इन फसलों में सामान्य स्प्रे में दवा का छिड़काव करना मुश्किल हो जाता है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अभयदीप गौतम ने कहा कि ड्रोन को एक बार चार्ज करने पर तीन से चार एकड़ में दवा का छिड़काव किया जा सकता है। इससे गीले खेत में भी बिना खेत में उतरे दवा का छिड़काव हो सकता है। केंद्र के वैज्ञानिक रितेश सिंह गंगवार ने किसानों को दवा एवं उर्वरकों का घोल बनाने की विधि बताई।
विज्ञापन

इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. दिनेश यादव, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय, प्रक्षेत्र प्रबंधक अविनाश वर्मा, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे, इंजीनियर मान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed