{"_id":"58c1b2684f1c1b6133dc4ffd","slug":"test-takers-test-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Fri, 10 Mar 2017 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी।
Link Copied
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से आरंभ हो गई। पहले दिन अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में सभी 1342 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस बार की परीक्षा में बीस विद्यालयों के चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में आब्जर्वर और केंद्राध्यक्ष पूरी तन्मयता से लगे रहे। अनुचित साधन का प्रयोग करते कोई भी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। जनपद में गुरुवार को शुरू हुई सीबीएसई 12वीं की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा में कुल 1342 परीक्षार्थी शामिल रहे। केंद्रीय विद्यालय के केंद्राध्यक्ष सोमपाल ने बताया कि यहां पर कुल 662 परीक्षार्थी अंग्रेजी में सम्मिलित हुए। उप अधीक्षक डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्क्वायड टीम लगातार परीक्षा कक्षों में घूमकर परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। प्रथम दिन की परीक्षा संपन्न कराने में पीए खानखाना का विशेष योगदान रहा। बताया कि परीक्षार्थियों ने भी शुचिता बनाए रखने में सहयोग बनाए रखा। इसी प्रकार सनबीम स्कूल दुलहीपुर में पहले दिन की परीक्षा में कुल 680 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष एके पालित ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से कराई गई। इस केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या 680 है। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कोई परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।