फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten pairs of trains canceled due to 'Yes' storm

‘यस’ तूफान की आशंका से रद्द की गईं दस जोड़ी ट्रेने

Sat, 22 May 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ten pairs of trains canceled due to 'Yes' storm
पीडीडीयू नगर। चक्रवाती तूफान ‘यस‘ के आशंका को देखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर, पुरी, यशवंतपुर सहित अन्य स्टेशनों से चलने वाले दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। इसमें सात जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चक्रवाती तुफान को देखते हुए पुरी नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस अप में 24, 25 और 26 को तथा डाउन में 23,24 और 25 को नहीं चलेगी। इसी तरह 02814 आनंद बिहार भुवनेश्वर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 को, 02816 आनंद विहार पुरी स्पेशल 24 और 26 को रद्द रहेगी। 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 25 को, 02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 24 को, 02875 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 25 को, 02209 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 को, 02815 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 एवं 27 मई को रद्द रहेगा। इसी तरह भुवनेश्वर-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ओडिसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अप में 26 को और डाउन में 25 मई को रद्द रहेगा। 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 26 को, 02876 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी। 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 26 को, मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 24 को, एर्णाकुलम-पटना स्पेशल 24 एवं 25 को, पटना-एर्णाकुलम 27 एवं 28 मई को रद्द रहेगी। वहीं पुरी जय नगर स्पेशल ट्रेन अप में 27 को डाउन में 29 को तथा पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed