{"_id":"67d9a6b6500a4796490b3894","slug":"temporary-construction-was-done-in-the-circulating-area-railways-ran-bulldozer-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : सर्कुलेटिंग एरिया में करा लिया था अस्थायी निर्माण, रेलवे ने चलवाया बुलडोजर, डीआरएम का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : सर्कुलेटिंग एरिया में करा लिया था अस्थायी निर्माण, रेलवे ने चलवाया बुलडोजर, डीआरएम का निर्देश
Tue, 18 Mar 2025 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:30 PM IST
सार
डीआरएम के निर्देश पर सर्कुलेटिंग एरिया में कराए गए अस्थाई निर्माण पर बुल्डोजर की कार्रवाई की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच अस्थाई भवन गिराए गए और अवैध निर्माण को लेकर सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
अस्थाई निर्माण पर बुल्डोजर कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सर्कुलेटिंग एरिया में कुछ लोगों ने वर्षों पहले अस्थायी निर्माण करा लिया था। यही नहीं इसका उपयोग गोदाम के रूप में किया जाता था। इस पर डीआरएम की नजर पड़ गई। डीआरएम के निर्देश पर मंगलवार को कड़ी सुृरक्षा के बीच अस्थायी निर्माण को बुल्डोजर से ढहा दिया गया। इसको लेकर स्टेशन पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पुराने बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के बगल में ही सरकारी भवन था। एक दशक पहले रेलवे ने इसे सफाई कार्य के लिए ठेकेदार को गोदाम के रूप में उपयोग करने के लिए दिया था। बाद में ठेका खत्म हो गया। बाद में इस भवन पर अन्य लोगों ने कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
यही नहीं यहां अस्थायी अन्य भवन का भी निर्माण करा लिया गया और इसका उपयोग गोदाम के रूप में करने लगे। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पिछले कई वर्षों से जारी रहा। इस बीच एक पखवाड़ा पहले डीआरएम राजेश गुप्ता ने स्टेशन का भ्रमण किया तो अस्थायी निर्माण को देख कर भौचक रह गए।
विज्ञापन
उन्होंने इसे हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह के नेतृत्व में आईओडब्लू घनश्याम दुबे, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की देख रेख में सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बुल्डोजर से अस्थायी निर्माण ढहा दिया गया।
इस दौरान इसे देखने वालों की भीड़ रही। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने कहा कि अस्थायी निर्माण अराजक तत्वों का भी अड़ा बना हुआ था। इसे हटा दिया गया है। किसी दशा में स्टेशन परिसर में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।