फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature increased by 14 degrees in six hours, hot winds blew at a speed of 16 kilometers

Chandauli News: छह घंटे में 14 डिग्री बढ़ा तापमान, 16 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं

Fri, 16 May 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 14 degrees in six hours, hot winds blew at a speed of 16 kilometers
जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को छह घंटे में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। हर घंटे तापमान बढ़ता गया। सुबह नौ बजे 35 डिग्री, 10 बजे 40 डिग्री दोहपर 12 बजे 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 16 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलीं। इससे हाईवे पर राहगीरों के चेहरे झुलस गए। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है किजिले के लोगों को एक सप्ताह तक गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी हो सकती है। शुक्रवार सुबह से ही सूर्य की किरणें चूभने लगीं। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश बढ़ती गई। दोपहर में लोग घरों में ही रहे। गर्मी के कारण सब्जी मंडियों में सब्जी विक्रेता सूर्य के ढलने के बाद आ रहे हैं। दिन में ठेला वाले गीले बोरे से सब्जियों को ढंक कर घर चले जा रहे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने और लू चलने की संभावना है। तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। आगामी सप्ताह भीषण गर्मी रहेगी। लू चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


इनसेट..

दोपहर में सिंचाई न करें किसान

मौसम विभाग ने सब्जियों और फलों की खेती करने वाले किसानों को चार से पांच दिनों के अंतराल पर शाम के समय फसलों की हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। माैसम विभाग के मुताबिक दोपहर में सिंचाई नहीं करना चाहिए। आम, केला व पपीता की खेती करने वाले किसानों को फलों गिरने से बचाने के लिए नेफ्थलीन एसिटिक एसिड के 15 पीपीएम या चार मिलीग्राम फ्लेनोफिक्स प्रति नौ लीटर पानी में घोल बनाकर फसलों पर छिड़काव करना चाहिए। बाग-बगीचों में नमी बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन


इनसेट-
गर्मी से बेहाल हो जा रहे हैं बच्चे
सचित्र-13
पीडीडीयू नगर। तीखी धूप और लू के बीच जिले में स्कूल खुले हैं। सुबह छह बजते ही तपिश शुरू हो जा रही है। साढ़े सात बजे स्कूल जाते समय बच्चे पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। दोपहर में घर पहुंचने पर बच्चे गर्मी से बेहाल हो जा रहे हैं। बच्चों की हालत देखकर अभिभावक चिंतित हो जा रहे हैं। सरकारी स्कूल बीस मई से बंद होने हैं। प्राइवेट स्कूलों ने अभी गर्मी की छुट्टी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed