{"_id":"5702ca324f1c1bb45ec812b4","slug":"tehsil-in-bareedih","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारीडीह में तहसील का कामकाज शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारीडीह में तहसील का कामकाज शुरू
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिलारीडीह स्थित मुगलसराय तहसील में आए लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारीडीह स्थित श्रीराम जानकी अतिथिगृह में मुगलसराय तहसील का काम सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन उपजिलाधिकारी प्रथम सत्येंद्र सिंह ने 151 के एक मामले की सुनवाई की। जिसमें क्षेत्र के रेवसां गांव निवासी बुल्ला उर्फ देवेंद्र यादव को सबसे पहले एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। तहसील के अंतर्गत मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर थाना क्षेत्र का पूर्ण तथा बबुरी थाना और सदर कोतवाली के आंशिक क्षेत्र हैं।
पहला दिन होने की वजह से तहसील कार्यालय में कोई खास कार्य नहीं हो सका। तहसील के पहले दिन एक फरियादी द्वारा गलत प्रार्थना पत्र पेश किया गया। जिस पर मुगलसराय की जगह सदर तहसील लिखा हुआ था। एसडीएम ने इसे सुधारने का निर्देश दिया। राजस्वकर्मी दिन भर फाइलों को समेटने में ही लगे रहे। मंगलवार को पहला तहसील दिवस होने की वजह से अधिकारी और कर्मचारी इसकी तैयारी में जुटे नजर आए। सोमवार को 29 लेखपालों ने अपना कार्यभार संभाल लिया, जो पूरे क्षेत्र का काम देखेंगे। गौरतलब है कि श्रीरामजानकी अतिथि गृह में पहले से ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का कार्यालय रहा है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देश के बाद आरएस विभाग का कार्यालय ऊपरी तल पर चार कमरों में शिफ्ट कर दिया गया।