फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager molested in Bhubaneswar Rajdhani Express

भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में किशोरी से छेड़खानी

Mon, 22 Feb 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested in Bhubaneswar Rajdhani Express
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से ओडिशा जा रही भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान कांस्टेबल ने एक किशोरी से छेड़खानी कर दी। परिवार वालों की शिकायत पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से भटिंडा पंजाब निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और 14 वर्षीय किशोरी बेटी के साथ डाउन 02824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-9 के सीट संख्या 41 और 42 पर यात्रा कर रहा था। उसके बगल की सीट पर एनटीपीसी ददरी गाजियाबाद में सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात युवक भी यात्रा कर रहा था। आरोप है कि ट्रेन रात दस बजे के बाद आगे के लिए बढ़ी। इसी बीच कांस्टेबल किशोरी के साथ छेड़खानी करने गया। किशोरी के शोर मचाने पर माता-पिता की नींद खुल गई। दोनों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। घटना की जानकारी पर पीडीडीयू जीआरपी सक्रिय हो गई। रात दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीआईएसएफ के जवान को जीआरपी थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर केस प्रयागराज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed