फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager hanged herself by making a noose of dupatta, death

दुपट्टे का फंदा बनाकर किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

Wed, 25 Aug 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself by making a noose of dupatta, death
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत ग्राम हलुआ में सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे परवीन (16) ने अपने घर पर दुपट्टे के फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुआ गांव निवासी मुहम्मद सोमवार की दोपहर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहीं बाहर गया था। इस दौरान उसकी पुत्री परवीन घर पर अकेली थी। कुछ देर परिवार के लोग जब घर पर पहुंचे तो परवीन को एक पाइप के साथ दुपट्टे से लटकता देखकर उनके होश उड़ गये। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद उपनिरीक्षक सुनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल वीभा द्विवेदी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को नीचे उतारा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लोगों के अनुसार किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed