फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenage girl dies of snakebite; young woman admitted to trauma center.

Chandauli News: सांप के डसने से किशोरी की जान गई, युवती ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुई

Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies of snakebite; young woman admitted to trauma center.
राधिका, फाइलफोटो
चहनिया/चकिया। जिले में शनिवार को सर्पदंश की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बलुआ थाना क्षेत्र में सांप के डसने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि चकिया कोतवाली क्षेत्र में युवती की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा खुर्द गांव निवासी मजदूर मुन्ना राम की बेटी राधिका (13) शनिवार सुबह करीब छह बजे छत से नीचे उतरी थी। इसी दौरान घर के कच्चे फर्श में बने बिल से निकले सांप ने उसकी अंगुली में डस लिया।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल चहनिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचे पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राधिका परिषदीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। उसकी मां इंदू देवी का वर्ष 2020 में निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास का फर्श पक्का नहीं कराया गया, जिससे कच्चे फर्श में सांप ने अपना बिल बना लिया था। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सर्पदंश से किशोरी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उधर, चकिया कोतवाली क्षेत्र के कुआं गांव निवासी प्रेमशंकर विश्वकर्मा की बेटी चंदा कुमारी (20) सुबह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ की अंगुली में डस लिया।

सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में डॉ. निशांत उपाध्याय ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed