{"_id":"57cb2bb04f1c1b8f292cbbe4","slug":"teej-hritalika-today-exaltation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरितालिका तीज आज, उमंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरितालिका तीज आज, उमंग
chandauli
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
एक दूूकान में चूड़ी पहनती महिलाएं
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की दीर्घायु और अच्छे वर की चाह के लिए होने वाली हरितालिका तीज रविवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर नगर में बाजार महिला खरीदारों से गुलजार रहे। उन्होंने साड़ी, चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन की दूकानों से सामान खरीदे। जबकि ब्यूटी पार्लरों में भी मेकअप के लिए पहुंची। भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति खरीदने के लिए भी होड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए महिलाएं निर्जला व्रत रख कर रात में शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करेंगी।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज मनाई जाती है। महिलाएं जहां रविवार को पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी वहीं कुआंरी युवतियां मनपसंद जीवन साथी पाने के लिए व्रत रखेगी। शाम को शिवालयों में भगवान शिव और पार्वती की पूजन अर्चन करेंगी जबकि घरों में भी माता पार्वती और शिव की मूर्ति स्थापित कर शोडषोपचार विधि से पूजन अर्चन करेंगी। शनिवार को दिन भर इसकी तैयारी हुई। त्योहार के पूर्व संध्या पर बाजार सजे रहे और यहां खरीददारों की भीड़ जुटी। तीज पर महिलाओं के सोलहो शृंगार का अलग ही महत्व है।यही कारण है कि बाजार में चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन की चीजे खरीदने के लिए महिलाएं जुटी।
नगर के काली मंदिर के पीछे विभिन्न दुकानों पर महिलाओं ने हरी और लाल चूड़ियों से कलाइयां सजाईं। हरी चूड़ियों के लिए महिलाओं में अलग ही दीवानगी दिखी। इसी तरह परमार कटरा, गल्ला मंडी, रस्तोगी गली, पानी टंकी रोड में दुकानों पर महिलाएं सुबह से देर शाम तक खरीदारी में व्यवस्त रहीं। उधर, बाजारों में हरतालिका तीज पर खरीदारी की भीड़ के चलते बाजारों में गहमागहमी रही। जबकि स्थिति यह रही कि भीड़ की वजह से बाजार में लग गए जाम को पुलिस ने खुलवाया।