फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Team formed to stop black marketing of drugs

जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित

Sat, 22 May 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Team formed to stop black marketing of drugs
जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी रोकरने के लिए । सीएमओ ने एक टीम गठित की है जो रोजाना मेडिकल स्टोर, थोक व्यापारी सहित दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों के यहां जांच करेगी। टीम प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट उन्हें देगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में मरीजों के परिजन उपचार के साथ महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। बाजार में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है। ऐसे में कुछ लोग दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने बहुत पहले ही बाजारों में दुकानों की जांच कराने का निर्देश जारी किया था। परंतु स्वास्थ्य विभाग के अफसर जिम्मेदारियों से बचते रहे और किसी मेडिकल स्टोर और थोक व्यापारी के यहां जांच करने नहीं पहुंचे। सीएमओ ने ब्लाकवार जांच टीम बनाई है। जिसमें चिकित्सकों के अलावा फर्मासिस्ट तथा ड्रग निरीक्षक तैनात रहेंगे। टीम में शामिल अफसर रोजाना सीएमओ को प्रगति की रिपोर्ट देंगे। ताकि दवा के कालाबाजारी में शामिल जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे अफसरों की गति काफी धीमी है। कोरोना काल के दौरान दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिससे लोग महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम का गठन किया गया है। वहीं कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से भी निगरानी हो रही है। शिकायत कर्ताओं के आधार पर भी दुकानों पर जांच करवाई जा रही है । गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed