फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers met ADM and BSA, raised demand for change in timings

Chandauli News: एडीएम और बीएसए से मिले शिक्षक, समय में परिवर्तन की उठाई मांग

Thu, 11 Apr 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers met ADM and BSA, raised demand for change in timings
चंदौली। उतर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिला संयोजक आनंद सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीएम अभय कुमार पांडेय और बीएसए सत्येंद्र सिंह से मिला। इस दौरान भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय परिवर्तन किए माने की मांग की और मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान आनंद सिंह ने कहा कि अप्रैल आरंभ होते ही गर्मी प्रचंड रूप धारण करती जा रही है। आए दिन गर्मी और उमस से बच्चे बेहोश हो जा रहे हैं। विद्यालय समय से असंतुष्ट अभिभावक भी बच्चों को विद्यालय भेजने में आनाकानी कर रहे हैं। पड़ोसी जनपद वाराणसी में विद्यालय समय परिवर्तन 7.30 से 12.30 तक हो चुका है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिए जाने की बात कही। इस दौरान राजेश सिंह, राजेश बहादुर सिंह, जय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed